. .

آخر الأخبار

جاري التحميل ...

बुध (ग्रह)

बुध (ग्रह)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बुध  ☿
बुध ग्रह का रंगीन चित्र
बुध ग्रह की तीन दृश्य रंगीन मानचित्रों द्वारा क्रमशः १००० नै.मी, ७०० नै.मी एवं ४३० नै.मी तरंगदैर्घ्य की मेसेंजरअंतरिक्ष यान द्वारा भेजी गई छवि।
उपनाम
विशेषणमर्क्यूरियन, मर्क्यूरियल, बुधीय[1]
कक्षीय विशेषताएँ[2]
युग J2000
उपसौर
  • 69,816,900 कि.मी
  • 0.466 697 एयू
अपसौर
  • 46,001,200 कि.मी
  • 0.307 499 एयू
अर्ध मुख्य अक्ष
  • 57,909,100 कि.मी
  • 0.387 098 एयू
विकेन्द्रता0.205 630[3]
परिक्रमण काल
संयुति काल115.88 d[3]
औसत परिक्रमण गति47.87 km/s[3]
माध्य कोणान्तर174.796°
झुकाव
आरोह  पात का अनुलम्ब48.331°
Argument of perihelion29.124°
उपग्रहकोई नहीं
भौतिक विशेषताएँ
माध्य त्रिज्या
  • 2,439.7 ± 1.0 कि.मी[5][6]
  • 0.3829 पृथ्वी
सपाटता0[6]
तल-क्षेत्रफल
  • 7.48×107 कि.मी2[5]
  • 0.147 पृथ्वी
आयतन
  • 6.083×1010 कि.मी3[5]
  • 0.056 पृथ्वी
द्रव्यमान
  • 3.3022×1023 कि.ग्राg[5]
  • 0.055 पृथ्वी
माध्य घनत्व5.427 ग्रा/सें.मी3[5]
विषुवतीय सतह गुरुत्वाकर्षण
पलायन वेग4.25 कि.मी/सें[5]
नाक्षत्र घूर्णन
काल
विषुवतीय घूर्णन वेग10.892 किमी/घंटा (3.026 मी/सेक)
अक्षीय नमन2.11′ ± 0.1′[7]
उत्तरी ध्रुवदायां अधिरोहण
  • 18 h 44 मि. 2 से.
  • 281.01°[3]
उत्तरी ध्रुवअवनमन61.45°[3]
अल्बेडो
सतह का तापमान
   0°उ, 0°प[11]
   85°उ, 0°प[11]
न्यूनमाध्यअधि
100 K340 K700 K
80 K200 K380 K
स्पष्ट परिमाण−2.6[9] to 5.7[3][10]
कोणीय व्यास4.5" – 13"[3]
वायु-मंडल[3]
सतह पर दाबनाममात्र
संघटन
बुध (Mercury), सौरमंडल के आठ ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम है। इसका परिक्रमण काल लगभग 88 दिन है। पृथ्वी से देखने पर, यह अपनी कक्षा के ईर्दगिर्द 116 दिवसो में घूमता नजर आता है जो कि ग्रहों में सबसे तेज है।[कृपया उद्धरण जोड़ें] गर्मी बनाए रखने के लिहाज से इसका वायुमंडल चुंकि करीब करीब नगण्य है, बुध का भूपटल सभी ग्रहों की तुलना में तापमान का सर्वाधिक उतार-चढाव महसूस करता है, जो कि 100 K (−173°C; −280°F) रात्रि से लेकर भूमध्य रेखीय क्षेत्रों मे दिन के समय 700 K (427 °C; 800 °F) तक है। वहीं ध्रुवों के तापमान स्थायी रुप से 180 K (−93 °C; −136 °F) के नीचे है। बुध के अक्ष का झुकाव सौरमंडल के अन्य किसी भी ग्रह से सबसे कम है (एक डीग्री का करीब 130), परंतु कक्षीय विकेन्द्रता सर्वाधिक है। बुध ग्रह अपसौर पर उपसौर की तुलना में सूर्य से करीब 1.5 गुना ज्यादा दूर होता है। बुध की धरती क्रेटरों से अटी पडी है तथा बिलकुल हमारे चन्द्रमा जैसी नजर आती है, जो इंगित करता है कि यह भूवैज्ञानिक रुप से अरबो वर्षों तक मृतप्राय रहा है।
बुध को पृथ्वी जैसे अन्य ग्रहों के समान मौसमों का कोई भी अनुभव नहीं है। यह जकडा हुआ है इसलिए इसके घूर्णन की राह सौरमंडल में अद्वितीय है। किसी स्थिर खडे सितारे के सापेक्ष देखने पर, यह हर दो कक्षीय प्रदक्षिणा के दरम्यान अपनी धूरी के ईर्दगिर्द ठीक तीन बार घूम लेता है। सूर्य की ओर से, किसी ऐसे फ्रेम ऑफ रिफरेंस में जो कक्षीय गति से घूमता है, देखने पर यह हरेक दो बुध वर्षों में मात्र एक बार घूमता नजर आता है। इस कारण बुध ग्रह पर कोई पर्यवेक्षक एक दिवस हरेक दो वर्षों का देखेगा।
बुध की कक्षा चुंकि पृथ्वी की कक्षा ( शुक्र के भी) के भीतर स्थित है, यह पृथ्वी के आसमान में सुबह में या शाम को दिखाई दे सकता है, परंतु अर्धरात्रि को नहीं। पृथ्वी के सापेक्ष अपनी कक्षा पर सफर करते हुए यह शुक्र और हमारे चन्द्रमा की तरह कलाओं के सभी रुपों का प्रदर्शन करता है। हालांकि बुध ग्रह बहुत उज्जवल वस्तु जैसा दिख सकता है जब इसे पृथ्वी से देख जाए, सूर्य से इसकी निकटता शुक्र की तुलना में इसे देखना और अधिक कठिन बनाता है।

عن الكاتب

aggouni mohamed

التعليقات


اتصل بنا

إذا أعجبك محتوى مدونتنا نتمنى البقاء على تواصل دائم ، فقط قم بإدخال بريدك الإلكتروني للإشتراك في بريد المدونة السريع ليصلك جديد المدونة أولاً بأول ، كما يمكنك إرسال رساله بالضغط على الزر المجاور ...

جميع الحقوق محفوظة

.