जापान वा उदयवर्ष, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है । बाकी ०.५% कोरियाई,०.४%चाइनीज तथा ०.६% अन्य लोग है । जापानी अपने देश को निप्पन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्यनिकास है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगरयोकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं।